Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Zomato का नाम बदलकर Eternal करने को शेयरधारकों की मिली मंजूरी 

March 10, 2025

Zomato का नाम बदलकर Eternal करने को शेयरधारकों की मिली मंजूरी 

नई दिल्ली: जोमैटो के शेयरधारकों ने कंपनी का नाम बदलकर ‘इटर्नल’ करने के लिए एक विशेष प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि उसके खाद्य वितरण कारोबार का ब्रांड नाम और ऐप का नाम ‘जोमैटो’ ही रहेगा। इटर्नल में फिलहाल चार प्रमुख व्यवसाय – जोमैटो, ब्लिंकिट , डिस्ट्रिक्ट और हाइपरप्योर – शामिल होंगे।

कंपनी ने रविवार को शेयर बाजार को बताया कि जोमैटो के शेयरधारकों ने कंपनी के नाम में बदलाव को मंजूरी देने के लिए एक विशेष प्रस्ताव पारित किया। जोमैटो के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) दीपिंदर गोयल ने पिछले महीने कहा था कि अगर नाम बदलने को मंजूरी मिल जाती है तो कंपनी की कॉरपोरेट वेबसाइट का पता ‘जोमैटो.कॉम’ से बदलकर ‘इटर्नल.कॉम’ हो जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘जब हमने का अधिग्रहण किया, तो कंपनी और ब्रांड/ऐप के बीच अंतर करने के लिए आपस में जोमैटो की जगह इटर्नल का इस्तेमाल शुरू कर दिया था। हमने यह भी सोचा कि जिस दिन जोमैटो के अलावा कुछ भी हमारे भविष्य का एक महत्वपूर्ण चालक बन जाएगा, हम सार्वजनिक रूप से कंपनी का नाम बदलकर इटर्नल कर देंगे।  गोयल ने कहा,‘‘आज,ब्लिंकिट के साथ मुझे लगता है कि हम वहां पहुंच गए हैं। हम कंपनी का नाम (ब्रांड/ऐप नहीं) जोमैटो लिमिटेड से बदलकर इटर्नल लिमिटेड करना चाहेंगे।

ये भी पढ़ें- आज होगी महिला आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, तुरंत लागू करने की उठी मांग

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें