Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

SpiceJet की AGM में शेयरधारकों ने वित्तपोषण, विस्तार योजनाओं के बारे में जानकारी मांगी 

December 31, 2024

SpiceJet की AGM में शेयरधारकों ने वित्तपोषण, विस्तार योजनाओं के बारे में जानकारी मांगी 

नई दिल्ली: स्पाइसजेट के शेयरधारकों ने सोमवार को वार्षकि आम बैठक (एजीएम) के दौरान एयरलाइन के वित्तपोषण और विस्तार योजनाओं के बारे में जानना चाहा। सदस्यों ने 40वीं एजीएम में 31 मार्च, 2024 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए ऑडिट किए गए वित्तीय विवरणों के साथ ही निदेशक मंडल और वैधानिक लेखा परीक्षकों की रिपोर्ट को अपनाया।

स्पाइसजेट ने शेयर बाजार को बताया कि इसके अलावा कंपनी की अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने को भी मंजूरी दी गई। सस्ती उड़ान सेवाएं देने वाली एयरलाइन ने हाल में 3,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं और वह लंबित बकाया तथा विभिन्न विवादों का निपटारा कर रही है।

एयरलाइन ने कहा कि एजीएम में सदस्यों ने भविष्य के विस्तार, धन जुटाने, कंपनी के परिचालन व्यय, कंपनी के खातों और नई उड़ानों को जोड़ने के बारे में जानना चाहा। एयरलाइन के चेयरमैन अजय सिंह ने सदस्यों के सवालों के जवाब दिए और कंपनी के परिचालन संबंधी मुख्य बिंदुओं के बारे में जानकारी दी।

ये भी देखें : भारत और न्यूजीलैंड 27 अप्रैल को एफटीए पर करेंगे हस्ताक्षर, बोले प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें