Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sharemarket: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स159.01 अंक गिरा, निफ्टी में 47.65 की हुई गिरावट

January 3, 2023

Sharemarket: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स159.01 अंक गिरा, निफ्टी में 47.65 की हुई गिरावट

मुंबई: एशियाई बाजारों में मिलेजुले रुख और विदेशी पूंजी की निकासी जारी रहने के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट हुई। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 159.01 अंक गिरकर 61,008.78 अंक पर आ गया। व्यापक एनएसई निफ्टी 47.65 अंक टूटकर 18,149.80 अंक पर था। सेंसेक्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा , टाटा स्टील, नेस्ले और एचडीएफसी गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, टाटा  मोटर्स, टेक महिंद्रा , भारतीय स्टेट बैंक, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेस, कोटक महिंद्रा बैंक और एशियन पेंट्स में बढ़त हुई। अन्य एशियाई बाजारों में सियोल के बाजार नुकसान में कारोबार कर रहे थे जबकि शंघाई और हांगकांग के बाजारों में तेजी थी। अमेरिकी बाजार सोमवार को बंद थे। पिछले कारोबारी सत्र में, सोमवार को तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 327.05 अंक यानी 0.54 प्रतिशत चढक़र 61,167.79 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी भी 92.15 अंक यानी 0.51 प्रतिशत चढक़र 18,197.45 अंक पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 85.68 डॉलर प्रति बैरल पर था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रुप से 212.57 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: राबड़ी के बाद तेजस्वी ने हटाई सुरक्षा, बोले- खरोंच नहीं आनी चाहिए…

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें