Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

अपडेटर र्सिवसेज का शेयर पांच प्रतिशत की गिरावट के साथ सूचीबद्ध

October 4, 2023

अपडेटर र्सिवसेज का शेयर पांच प्रतिशत की गिरावट के साथ सूचीबद्ध

नई दिल्ली: अपडेटर र्सिवसेज लि. का शेयर बुधवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर अपने निर्गम मूल्य 300 रुपये पर पांच प्रतिशत की गिरावट के साथ सूचीबद्ध हुआ। एकीकृत सुविधा प्रबंधन कंपनी का शेयर निर्गम मूल्य पर पांच प्रतिशत की गिरावट के साथ 285 रुपये पर सूचीबद्ध होने के बाद और नीचे आया। बाद में यह 5.28 प्रतिशत के नुकसान से 284.15 रुपये पर कारोबार कर रहा था। बीएसई पर कंपनी का शेयर निर्गम मूल्य पर 0.03 प्रतिशत के नुकसान से 299.90 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।

बाद में यह पांच प्रतिशत के नुकसान से 285 रुपये पर कारोबार कर रहा था। कंपनी का बाजार मूल्यांकन 1,950.72 करोड़ रुपये रहा। अपडेटर र्सिवसेज के आईपीओ पिछले सप्ताह बोली के अंतिम दिन 2.90 गुना अभिदान मिला था। कंपनी के 640 करोड़ रुपये के आईपीओ में 400 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए हैं। इसके अलावा कंपनी के प्रवर्तक और मौजूदा शेयरधारक 80 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाए हैं। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 280 से 300 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

ये भी पढ़ें: पिंपल्स और दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाए एलोवेरा-शहद का ये घरेलू नुस्खा, जानें कैसे करें इस्तेमाल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें