Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक ने फाल्कन के साथ की साझेदारी

September 5, 2023

शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक ने फाल्कन के साथ की साझेदारी

नयी दिल्ली: शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपने उपभोक्ताओं को डिजिटल सावधि जमा (एफडी) जैसे आभासी सेवाएं पेश करने के लिए फिनटेक इंफ्रास्ट्रर कंपनी फाल्कन के साथ साझेदारी की घोषणा की है। शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, फाल्कन, बैंकों तथा प्रौद्योगिकी कंपनियों को अन्य आगामी उत्पाद श्रृंखलाओं के साथ-साथ पूरी तरह से डिजिटल तथा तत्काल डिजिटल एफडी व बचत खातों जैसे भविष्यवादी उत्पाद विकसित करने में सक्षम बनाता है।

बैंक के प्रबंध निदेशक अंशुल स्वामी ने कहा, ‘‘भारत में सबसे तेजी से बढ़ते और डिजिटल-फस्र्ट बैंकों में से एक बनने की हमारी प्रबल महत्वाकांक्षा हैं। हम दो-तीन वर्षों के भीतर 10 लाख से अधिक नए बचत खाते जोड़ना चाहते हैं। फाल्कन की सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) प्रियंका कंवर ने कहा कि डिजिटल-फस्र्ट रणनीति के तहत शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ साझेदारी वित्त के भविष्य को आकार देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ये भी पढ़ें : पांच लोगों ने एटीएम को कार से खींचा, 4.39 लाख ले उड़े, CCTV में कैद

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें