Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिग्नेचर ग्लोबल का दूसरी तिमाही में शुद्ध घाटा 19.92 करोड़ रुपये

November 10, 2023

सिग्नेचर ग्लोबल का दूसरी तिमाही में शुद्ध घाटा 19.92 करोड़ रुपये

नई दिल्ली: रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल का चालू वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में एकीकृत शुद्ध घाटा 19.92 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का पिछले साल समान अवधि में शुद्ध घाटा 59.25 करोड़ रुपये रहा था। सिग्नेचर ग्लोबल ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 की जुलाई-सितंबर अवधि में कुल आय घटकर 121.16 करोड़ रुपये हो गई। पिछले वर्ष समान अवधि में यह 135.68 करोड़ रुपये रही थी।

दूसरी तिमाही में कुल खर्च घटकर 144.84 करोड़ रुपये रह गया, जो एक साल पहले समान अवधि में 223.33 करोड़ रुपये था। सिग्नेचर ग्लोबल ने गुरुग्राम कॉर्मिसटी प्राइवेट लिमिटेड (जीसीपीएल) में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक निश्चित समझौते पर हस्ताक्षर करने की भी घोषणा की। गुरुग्राम कॉर्मिसटी प्राइवेट लिमिटेड के पास सेक्टर 71 गुरुग्राम में 25.14 एकड़ जमीन है। जीसीपीएल का उद्यम मूल्य 495 करोड़ रुपये है।

ये भी पढ़ें: 15 से 20 मई तक यूरोप दौरे पर रहेंगे PM मोदी, आर्थिक और रणनीतिक रिश्तों को मजूबत करना उद्देश्य

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें