Site icon Dainik Savera Times

Simple Energy अगले महीने बाजार में उतारेगी ई-स्कूटर

मुंबई : दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी सिंपल एनर्जी ने बुधवार को कहा कि वह अपने पहले ई-स्कूटर ‘सिंपल वन’ को अगले महीने बाजार में उतारेगी। हालांकि, इस वाहन की आपूर्ति कब शुरू होगी इस बारे में उसने कोई जानकारी नहीं दी। इससे पहले भी ईवी स्टार्टअप सिंपल एनर्जी ने आपूर्ति कार्यक्रम में बदलाव किए थे। पिछले वर्ष अक्टूबर में उसने कहा था कि इस स्कूटर की डिलिवरी मार्च तिमाही में होगी।

सिंपल एनर्जी ने बयान में कहा, ‘‘सिंपल वन 23 मई को बेंगलुरु में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी भारत में दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों के बाजार में हलचल मचाना चाहती है।’’ इस स्कूटर की बुंिकग 15 अगस्त, 2021 से शुरू हो चुकी है। हालांकि, ग्राहकों को स्कूटर कब मिलने शुरू होंगे, इस बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी।

ये भी पढ़ें: मई में इस दिन मनाई जाएगी अपरा एकादशी, क्यों मानी जाती है बेहद खास, जानें तिथि और पूजा विधि

Exit mobile version