Site icon Dainik Savera Times

Sitharaman ने G-7 Meeting के मौके पर IMF की MD Georgieva से मुलाकात की

नयी दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को जी-7 के ‘वित्त मंत्रियों एवं केंद्रीय बैंक के गवर्नरों’ (एफएमसीबीजी) की बैठक के मौके पर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा से मुलाकात की। सीतारमण जापान की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। दुनिया के सात विकसित देशों के समूह जी7 की बैठक में आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल होने के लिए वह यहां आईं हैं।

सीतारमण ने जी7 एफएमसीबीजी बैठक के मौके पर ब्राजील के अपने समकक्ष हद्दाद फर्नांडो से भी मुलाकात की। वित्त मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा कि फर्नांडो ने जी20 अध्यक्ष के रूप में भारत के संचालन की सराहना की। दोनों मंत्रियों ने बुनियादी ढांचे, बहुपक्षीय विकास बैंकों (एमडीबी) को मजबूत करने और डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे (डीपीआई) से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। सीतारमण ने 2024 में जी20 अध्यक्षता के लिए ब्राजील को अपना समर्थन दिया।

ये भी पढ़ें : Rice Water Ice Cubes: इस तरह बनाएं राइस वाटर आइस क्यूब्स, घर पर पाएं नेचुरल ग्लो

Exit mobile version