Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Tech News: नया Smart TV ले रहे हैं? तो खरीदते वक्त न करें ये गलतियां, वरना फीका पड़ सकता है मजा

May 1, 2026

Tech News: नया Smart TV ले रहे हैं? तो खरीदते वक्त न करें ये गलतियां, वरना फीका पड़ सकता है मजा

Smart Tv Refresh Rate: आज के दौर में Smart TV सिर्फ टीवी नहीं, बल्कि पूरा एंटरटेनमेंट हब बन चुका है। लोग फिल्मों से लेकर गेमिंग तक के लिए हाई-परफॉर्मेंस टीवी खरीदना चाहते हैं, लेकिन कई बार एक अहम फीचर नजरअंदाज कर देते हैं रिफ्रेश रेट। यह छोटा सा लगने वाला फीचर आपके देखने के अनुभव को पूरी तरह बदल सकता है।

क्या होता है Refresh Rate?

रिफ्रेश रेट का मतलब है कि टीवी की स्क्रीन एक सेकंड में कितनी बार इमेज को अपडेट करती है। इसे Hertz (Hz) में मापा जाता है। उदाहरण के लिए, 60 Hz वाला टीवी एक सेकंड में 60 बार इमेज बदलता है। आजकल कई बेसिक टीवी इसी रेंज में आते हैं, लेकिन बेहतर अनुभव के लिए इससे ऊपर जाना जरूरी माना जाता है।

ये भी पढ़ें:

ज्यादा Refresh Rate क्यों है जरूरी?

हाई रिफ्रेश रेट वाला टीवी देखने में ज्यादा स्मूद और क्लियर विजुअल देता है। खासकर एक्शन मूवीज, स्पोर्ट्स और गेमिंग के दौरान इसका फर्क साफ नजर आता है।

कम ब्लर: तेज मूवमेंट वाले सीन में इमेज धुंधली नहीं होती
आंखों पर कम असर: लंबे समय तक देखने पर कम थकान
स्पोर्ट्स के लिए बेहतर: लाइव मैच ज्यादा स्मूद दिखते हैं
गेमिंग में फायदा: इनपुट लैग कम होता है और कंट्रोल बेहतर महसूस होता है

अगर आप बेहतरीन एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो 120 Hz या उससे ज्यादा रिफ्रेश रेट वाले मॉडल पर ध्यान देना बेहतर रहेगा।

ये भी देखें :

खरीदते समय इन बातों को भी न करें नजरअंदाज

ज्यादा ऐप्स चलाने के लिए बेहतर RAM वाला टीवी चुनें।
बहुत पुराने मॉडल खरीदने से बचें।
कम से कम 30W का साउंड आउटपुट देखें।
बेहतर ऑडियो के लिए साउंडबार का विकल्प भी सोचें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें