Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत से अमेरिका को स्मार्टफोन का निर्यात 254 प्रतिशत बढ़ा

March 19, 2024

भारत से अमेरिका को स्मार्टफोन का निर्यात 254 प्रतिशत बढ़ा

नई दिल्ली: भारत से अमरीका को स्मार्टफोन निर्यात चालू वित्त वर्ष के पहले 9 महीने यानी अप्रैल-दिसंबर अवधि में 253.70 फीसदी बढ़कर 3.53 अरब डॉलर पहुंच गया। भारत इसके साथ ही चीन और वियतनाम के बाद अमरीका का तीसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन निर्यातक बन गया है, हालांकि इस दौरान चीन और वियतनाम से निर्यात में गिरावट आई है। भारत 2022-23 की समान अवधि में भारत ने अमरीका को सिर्फ 99.8 करोड़ डॉलर के स्मार्टफोन बेचे थे।

वाणिज्य मंत्रलय के आंकड़ों के मुताबिक, 2023-24 की अप्रैल-दिसंबर अवधि के दौरान स्मार्टफोन निर्यात में भारत की हिस्सेदारी बढ़कर 7.76 फीसदी पर पहुंच गई। 2022-23 की समान अवधि में यह दो फीसदी थी। आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान चीन का अमरीका को स्मार्टफोन निर्यात 38.26 अरब डॉलर से घटकर 35.1 अरब डॉलर रह गया। वियतनाम से निर्यात भी 9.36 अरब डॉलर से गिरकर 5.47 अरब डॉलर रह गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें