Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत में स्मार्टफोन ने डिजिटल बदलाव को गति दी? सैमसंग अधिकारी

July 26, 2023

भारत में स्मार्टफोन ने डिजिटल बदलाव को गति दी? सैमसंग अधिकारी

सोल: दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माता सैमसंग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि स्मार्टफोन का इस्तेमाल बढ़ने से भारत बड़ी तेजी से डिजिटल हुआ है और आने वाले वर्षों में इस देश में कारोबार बढ़ेगा। दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (दक्षिण-पश्चिम एशिया) जे बी पार्क ने कहा कि भारत में 30 साल से कम उम्र की एक बड़ी आबादी है जिससे मांग और कारोबार में वृद्धि को समर्थन मिलेगा।

सैमसंग के भारतीय कारोबार के प्रभारी पार्क ने कहा, ‘‘आपको भारत में बढ़ती आबादी और उसमें 30 साल से कम उम्र के लोगों के अनुपात के बारे में सोचना है। स्मार्टफोन और रेफ्रिजरेटर जैसे उत्पादों की मांग को देखिए। अगर भारत को देखें तो अगले 20 वर्षों में मांग नरम नहीं पड़ेगी और कारोबार का विस्तार होगा।’’ सैमसंग की भारत के कई इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद खंडों में अग्रणी हिस्सेदारी है। जनवरी-मार्च तिमाही में वह 20 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ स्मार्टफोन बाजार में अग्रणी रही।

पार्क ने कहा कि वह भारत में डिजिटल बदलाव और इंटरनेट से जुड़ी आबादी के बीच सूचनाओं के प्रसार की तीव्र गति को देखकर चकित हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह देखकर अचंभित हूं कि स्मार्टफोन के जरिये भारत में डिजिटल तरीके से कितना तेजी से बदलाव आया है।’’

ये भी पढ़ें : SRH Vs KKR, IPL 2026: हैदराबाद ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, देखें प्लेइंग 11

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें