Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sri Lanka की अर्थव्यवस्था ने आर्थिक संकट के बाद पहली बार सकारात्मक वृद्धि दर्ज की

December 16, 2023

Sri Lanka की अर्थव्यवस्था ने आर्थिक संकट के बाद पहली बार सकारात्मक वृद्धि दर्ज की

कोलंबो: नकदी संकट से जूझ रही श्रीलंका की अर्थव्यवस्था ने आर्थिक संकट आने के बाद पहली बार सकारात्मक वृद्धि दर्ज की है। जनगणना और सांख्यिकी विभाग (डीसीएस) ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि तीसरी तिमाही की जीडीपी वृद्धि दर सालाना आधार पर 1.6 प्रतिशत रही। श्रीलंका ने अप्रैल 2022 में दिवालिया घोषित होने पर ऋणात्मक आठ प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की थी।

यानी अर्थव्यवस्था का आकार आठ प्रतिशत घट गया था। पड़ोसी देश की अर्थव्यवस्था 2021 की चौथी तिमाही से नकारात्मक बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कहा है कि 2023 के लिए श्रीलंका की समग्र वृद्धि नकारात्मक रहेगी। हालांकि, 2024 में वृद्धि सकारात्मक रहने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: सरकार का आम आदमी को बड़ा झटका, इतने रुपये महंगा हुआ LPG सिलेंडर

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें