Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजारों में स्थिरता ने लिए एक नया रुख: रुपया 7 पैसे टूटकर 81.88 प्रति डॉलर पर

July 25, 2023

शेयर बाजारों में स्थिरता ने लिए एक नया रुख: रुपया 7 पैसे टूटकर 81.88 प्रति डॉलर पर

मुंबई: कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और घरेलू शेयर बाजारों में स्थिरता के रुख के बीच मंगलवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सात पैसे गिरकर 81.88 (अस्थायी) पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेश में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती ने निवेशकों की भावनाओं को प्रभावित किया और रुपये ने शुरुआती बढ़त गंवा दी।अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 81.74 पर खुला और शुरुआती कारोबार में 81.67 के उच्चस्तर तक चला गया।

हालांकि, स्थानीय मुद्रा अपनी बढ़त को बरकरार नहीं रखी सकी, और कारोबार के अंत में अपने पिछले बंद से सात पैसे गिरकर 81.88 (अस्थायी) पर बंद हुई। रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले 81.81 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत बढक़र 101.46 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.18 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 82.59 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा,विदेशी कोषों की लिवाली और डॉलर की कमजोरी से रुपए को फायदा मिलने की उम्मीद है, लेकिन हमारे पास बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा भंडार (600 अरब डॉलर) है, इसलिए तेज बढ़ोतरी का अनुमान सही नहीं होगा।

घरेलू शेयर बाजार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 29.07 अंक या 0.04 प्रतिशत गिरकर 66,355.71 पर बंद हुआ। दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 8.25 अंक या 0.04 प्रतिशत बढक़र 19,680.60 पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 82.96 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें : हरियाणा CM नायब सैनी का आज लुधियाना दौरा: BJP कार्यकर्ताओं संग करेंगे अहम बैठक

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें