Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

बैंक मित्र के पास आंखों की पुतलियों के जरिये पहचान की सुविधा उपलब्ध कराएगा State Bank

April 23, 2023

बैंक मित्र के पास आंखों की पुतलियों के जरिये पहचान की सुविधा उपलब्ध कराएगा State Bank

नयी दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) पेंशनधारकों एवं वरिष्ठ ग्राहकों को सहूलियत देने के लिए बैंंकिग प्रतिनिधि या ग्राहक सेवा केंद्र पर आंखों की पुतलियों के जरिये पहचान की सुविधा (आइरिस स्कैनर) उपलब्ध कराने की संभावनाओं पर गौर कर रहा है। बैंक प्रतिनिधि के पास ही ‘आइरिस स्कैनर’ की सुविधा मिल जाने से वरिष्ठ ग्राहकों को बैंक शाखा जाने की जरूरत नहीं रह जाएगी। वे अपने नजदीकी ‘बैंक मित्र’ केंद्र से ही पेंशन निकाल पाएंगे। एसबीआई ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि वह अपने ‘बैंक मित्र’ संचालकों के पास ‘आइरिस स्कैनर’ लगाने के विकल्प का परीक्षण कर रहा है। इससे वरिष्ठ ग्राहकों एवं पेंशनधारकों की चुनौतियों में कमी आएगी। ‘आइरिस स्कैनर’ की मदद से किसी व्यक्ति की आंखों की पुतलियों के जरिये पहचान की पुष्टि की जा सकती है। हाल ही में ओडिशा के नवरंगपुर जिले में एक बुजुर्ग महिला अपनी पेंशन निकालने के लिए बैंक मित्र के पास गई थीं लेकिन अंगुलियों की पुष्टि नहीं हो पाने से उन्हें काफी समस्या का सामना करना पड़ा था। बैंक ने कहा कि इस तरह की स्थिति से बचने के लिए आइरिस स्कैनर लगाने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।

ये भी पढ़ें : कुलदीप बिश्नोई को नोटिस देकर मांगेंगे जवाब : मोहन बड़ौली

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें