
नयी दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि मोदी सरकार देश के हर नागरिक के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए केंद्र से जो भी कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाती हैं उनके लिए समय पर पैसा जारी किया जा रहा है। श्रीमती सीतारमण लोकसभा में चालू वित्त वर्ष और 2021-22 के लिए अनुदान और अतिरिक्त अनुदान की मांगों की सूची पर चर्चा का जवाब दे रही थीं। वित्त मंत्री के जवाब के बाद सदन ने 2023-2024 के लिए अनुपूरक मांगों की पहली सूची तथा 2020-21 से संबंधित अतिरिक्त अनुदान की मांगों की सूची को पारित कर दिया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...