Site icon Dainik Savera Times

शेयर बाजार में चौथे दिन तेजी कायम

मुंबई: वैश्विक स्तर के मिश्रित रूख के बीच घरेलू स्तर पर एफएमसीजी, टेलीकम्युनिकेशंस,तेल एवं गैस, सीडी और एनर्जी जैसे समूहों में हुयी लिवाली के बल पर आज लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी बनी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 100 अंकों की तेजी के साथ 65880.52 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 36 अंक उठकर 19611.05 अंक पर पहुंच गया। इस दौरान मझौली कंपनियों में जहां लिवाली देखी गयी वहीं छोटी कंपनियां मुनाफावसूनी का शिकार हो गयी। इसके कारण बीएसई का मिडकैप 0.13 प्रतिशत बढ़कर 32122.06 अंक पर रहा जबकि स्मॉलकैप 0.04 प्रतिशत टूटकर 37948.61 अंक पर आ गया।

बीएसई में कुल 3791 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 1953 बढ़त और 1682 गिरावट में रही जबकि 154 में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीएसई में अधिकांश समूहों में तेजी जिसमें टेलीकम्युनिकेशंस में सबसे अधिक 1.69 प्रतिशत की बढ़त देखी गयी। एफएमसीजी 1.05 प्रतिशत, एनर्जी 0.67 प्रतिशत, तेल एवं गैस 0.81 प्रतिशत और सीडी 0.89 प्रतिशत की बढ़त में रहा। वैश्विक स्तर पर मिश्रित रूख देखा गया। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.67 प्रतिशत, जर्मनी का डैक्स 0.29 प्रतिशत और हांगकांग का हैंगसेंग 0.04 प्रतिशत की गिरावट में रहा जबकि जापान का निक्केई 0.62 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.12 प्रतिशत की बढ़त में रहा।

ये भी पढ़ें : भिवानी में बिन पानी, मुश्किल जिंदगानी, रोड जाम की चेतावनी

Exit mobile version