Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत-पाक तनाव के चलते शेयर बाजार में गिरावट, जानिए Sensex और Nifty के हाल

May 9, 2025

भारत-पाक तनाव के चलते शेयर बाजार में गिरावट, जानिए Sensex और Nifty के हाल

Stock Market Fall Down: मुंबई: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव ने निवेशकों की चिंताओं को बढ़ा दिया है, जिसका असर शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में देखने को मिला। वैश्विक और क्षेत्रीय राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच बीएसई सेंसेक्स में 400 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई, जबकि एनएसई निफ्टी भी फिसलकर 24,130 अंक के करीब आ गया। भारत-पाक तनाव और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं ने बाजार में अस्थिरता ला दी है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में निवेशकों का भरोसा कायम है, लेकिन निकट भविष्य में बाजार की दिशा काफी हद तक राजनीतिक घटनाक्रम और वैश्विक संकेतकों पर निर्भर करेगी।

शुक्रवार को शुरुआती सत्र में सेंसेक्स 424.65 अंक टूटकर 79,910.16 पर पहुंचा, वहीं निफ्टी 144.75 अंक लुढ़ककर 24,129.05 पर कारोबार कर रहा था। बाजार विश्लेषकों का मानना है कि भारत-पाकिस्तान के बीच किसी संभावित संघर्ष की आशंका ने बाजार पर दबाव बनाया है, जिससे निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया है।

Stock Market Fall Down
Stock Market Fall Down

-कंपनी-वार प्रदर्शन

सेंसेक्स की प्रमुख कंपनियों में पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील, अदाणी पोर्ट्स और बजाज फिनसर्व के शेयरों में प्रमुख गिरावट दर्ज की गई। वहीं, लार्सन एंड टुब्रो (L\&T) और टाइटन के शेयरों में चार प्रतिशत से अधिक की तेजी आई। इसके अलावा टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर हरे निशान में रहे।

-वैश्विक बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में भी मिलाजुला रुख देखने को मिला। दक्षिण कोरिया का कोस्पी, शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे, जबकि जापान का निक्केई 225 लाभ में रहा। अमेरिकी बाजारों में गुरुवार को सकारात्मक रुख बना रहा था, जिससे वैश्विक धारणा कुछ हद तक संतुलित रही।

-तेल और विदेशी निवेश

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रेंट क्रूड की कीमतों में हल्की बढ़त देखी गई, जो 0.38% चढ़कर 63.08 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को बाजार में भरोसा जताते हुए 2,007.96 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की थी, जिससे दीर्घकालिक निवेश धारणा सकारात्मक बनी हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें