Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजार के शुरुआती बढ़त के बाद आई गिरावट, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

January 10, 2025

शेयर बाजार के शुरुआती बढ़त के बाद आई गिरावट, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

Today Stock Market: घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में दो दिन की गिरावट के बाद शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई, लेकिन जल्द ही बिकवाली के दबाव के कारण ये कमजोर पड़ गए। विदेशी पूंजी की भारी निकासी ने निवेशकों को चिंतित कर दिया है।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 270.76 अंक चढक़र 77,890.97 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 69.5 अंक की बढ़त के साथ 23,596 अंक पर रहा। हालांकि, जल्द ही दोनों सूचकांक नकारात्मक दायरे में आ गए। बीएसई सेंसेक्स 306.07 अंक की गिरावट के साथ 77,313.56 अंक पर जबकि निफ्टी 112.10 अंक फिसलकर 23,412.45 अंक पर कारोबार करने लगा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज के शेयर में चार प्रतिशत की तेजी आई। टेक महिंद्रा , इंफोसिस, एचसीएल टेक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक और नेस्ले के शेयर भी लाभ में रहे। इंडसइंड बैंक, जोमैटो, एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक, अदाणी पोर्ट्स और पावर ग्रिड के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहा जबकि हांगकांग का हैंगसेंग, चीन का शंघाई कम्पोजिट और जापान का निक्की नुकसान में रहे।

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को बंद थे।अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77.15 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 7,170.87 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें