
Stock Market Fell in Early Trade: मुंबई: भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को कमजोर शुरुआत की, जब बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में गिरावट दर्ज की गई। निवेशकों की नजर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की आगामी मौद्रिक नीति की घोषणाओं पर टिकी हुई है, जिसके चलते बाजार में सतर्कता का माहौल देखने को मिला।
सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 159.93 अंक टूटकर 81,282.11 पर आ गया, जबकि निफ्टी 27.65 अंक फिसलकर 24,723.25 के स्तर पर पहुंच गया। वैश्विक बाजारों के मिलेजुले संकेत और विदेशी पूंजी की लगातार निकासी ने घरेलू निवेश धारणा पर असर डाला है।

-इन शेयरों में आई तेजी
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारती एयरटेल जैसे दिग्गज शेयरों में गिरावट देखी गई। दूसरी ओर, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, अदाणी पोर्ट्स,महिंद्रा एंड ,महिंद्रा और इटर्नल (पूर्व में जोमैटो) के शेयरों में तेजी आई।
-एशियाई बाजारों में कारात्मक रुख
एशियाई बाजारों की बात करें तो, जापान का निक्केई 225, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और चीन का शंघाई कंपोजिट हरे निशान में रहे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग सूचकांक गिरावट में रहा। अमेरिकी बाजार भी गुरुवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.29% गिरकर 65.15 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जिससे ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों पर दबाव देखने को मिला।शेयर बाजार से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने बुधवार को 208.47 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की।