Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में आई गिरावट, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

December 30, 2024

शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में आई गिरावट, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

Stock Market Fell : विदेशी पूंजी निकासी और वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई।  बीएसई सेंसेक्स 142.26 अंक की गिरावट के साथ 78,556.81 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 48.35 अंक फिसलकर 23,765.05 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाइटन, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक और टाटा मोटर्स के शेयर सबसे अधिक गिरावट में रहे। अदाणी पोर्ट्स, जोमैटो, अल्ट्राटेक सीमेंट और आईटीसी के शेयर लाभ में रहे।

Stock Market Fell
Stock Market Fell

एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, चीन का शंघाई कम्पोजिट और जापान का निक्की नुकसान में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.22 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,323.29 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें