Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजार में सप्ताह के पहले दिन ही आयी गिरावट, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

November 11, 2024

शेयर बाजार में सप्ताह के पहले दिन ही आयी गिरावट, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

Stock Market Fell : विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित होने से घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 484.98 अंक की गिरावट के साथ 79,001.34 अंक पर आ गया।

एनएसई निफ्टी 143.6 अंक फिसलकर 24,004.60 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से एशियन पेंट्स के शेयर में आठ प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। एक्सिस बैंक, अदाणी पोर्ट्स, नेस्ले, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील और इंडसइंड बैंक के शेयर भी नुकसान में रहे। हालांकि टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, मारुति और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयरों में तेजी आई।

Stock Market Fell

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73.56 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,404.04 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें