
Stock Market : मंगलवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजार सेंसेक्स और निफ्टी में उतार-चढ़ाव देखा गया। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 100.4 अंक गिरकर 80,696.44 पर और एनएसई निफ्टी 40.15 अंक गिरकर 24,421 पर आ गया।
सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में टाइटन, सन फार्मा, इटरनल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर नुकसान में रहे। लाभ पाने वालों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, नेस्ले, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाटा स्टील के शेयर शामिल थे। एशियाई बाजारों में शंघाई एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्केई 225 छुट्टियों के कारण बंद रहे।
सोमवार को अमेरिकी बाजार नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। अंतर्राष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.56 प्रतिशत बढ़कर 61.17 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) खरीदार रहे और उन्होंने शुद्ध रूप से 497.79 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।