Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार दिखा में उतार-चढ़ाव, जानिए Sensex और Nifty के हाल

December 24, 2024

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार दिखा में उतार-चढ़ाव, जानिए Sensex और Nifty के हाल

Stock Market Fluctuations : घरेलू शेयर बाजारों ने मंगलवार को कारोबार की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ की, लेकिन विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी तथा एशियाई बाजारों से मिले-जुले रुख के बीच जल्द ही इनमें उतार-चढ़ाव आने लगा। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 192.03 अंक चढक़र 78,732.20 अंक पर पहुंच गया।

एनएसई निफ्टी 44.65 अंक की बढ़त के साथ 23,798.10 अंक पर रहा। हालांकि, जल्द ही इन्होंने शुरुआती बढ़त को खो दिया और उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार करने लगे। सेंसेक्स 27.66 अंक की गिरावट के साथ 78,538.95 अंक पर, जबकि निफ्टी सात अंक चढक़र 23,760.45 पर कारोबार कर रहा था।

Stock Market Fluctuations

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, टाटा मोटर्स, इंफोसिस, नेस्ले तथा एचसीएल टेक के शेयर लाभ में रहे। जोमैटो, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक और अदाणी पोर्ट्स के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग तथा चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की नुकसान में रहे।

अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72.81 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 168.71 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें