Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Stock Market : शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में तेजी, जानिए Sensex और Nifty के हाल

November 22, 2024

Stock Market : शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में तेजी, जानिए Sensex और Nifty के हाल

Stock Market : घरेलू सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में वापसी की, जबकि पिछले सत्र में निचले स्तरों पर मूल्य खरीद और ब्लू-चिप बैंक शेयरों में तेजी के कारण इनमें तेज गिरावट आई थी। घरेलू संस्थागत निवेशकों की खरीद और अमेरिकी बाजारों में मजबूत रुझानों ने भी घरेलू शेयर बाजार में सुधार को बढ़ावा दिया। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 506.58 अंक बढक़र 77,662.37 पर पहुंच गया।

एनएसई निफ्टी 162.9 अंक चढक़र 23,512.80 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और टेक महिंद्रा के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। अदाणी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन और सन फार्मा के शेयर सबसे ज्यादा घाटे में रहे।

अरबपति उद्योगपति गौतम अदाणी पर अमेरिका में कथित रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी का आरोप लगाए जाने के बाद अदाणी समूह की दस सूचीबद्ध कंपनियों में से आठ के शेयरों में सुबह के कारोबार के दौरान गिरावट दर्ज की गई। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 5,320.68 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 4,200.16 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की फायदे में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.42 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें