Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी

February 15, 2024

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी

मुंबई: विश्व बाजार के सकारात्मक रुझान से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर ऊर्जा, यूटिलिटीज, तेल एवं गैस और पावर समेत अठारह समूहों में हुई दमदार लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन तेजी रही। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 227.55 अंक मजबूत होकर एक सप्ताह बाद 72 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 70.70 अंक की तेजी के साथ 21,910.75 अंक पर रहा।

इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.93 प्रतिशत चढ़कर 39,621.72 अंक और स्मॉलकैप 1.24 प्रतिशत की छलांग लगाकर 45,351.18 अंक हो गया। इस दौरान बीएसई में कुल 3938 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2354 में लिवाली जबकि 1504 में बिकवाली हुई वहीं 80 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 26 कंपनियों में तेजी जबकि शेष 24 में गिरावट रही। बीएसई के 18 समूहों में लिवाली हुई।

इससे कमोडिटीज 0.54, सीडी 0.90, ऊर्जा 2.28, वित्तीय सेवाएं 0.69, इंडस्ट्रियल्स 0.68, आईटी 0.65, दूरसंचार 1.26, यूटिलिटीज 2.59, ऑटो 1.41, बैंकिंग 0.40, कैपिटल गुड्स 0.47, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.49, धातु 1.02, तेल एवं गैस 2.61, पावर 1.99, रियल्टी 0.92, टेक 0.47 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.65 प्रतिशत मजबूत रहे। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेजी का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.11, जर्मनी का डैक्स 0.66, जापान का निक्केई 1.21, हांगकांग का हैंगसेंग 0.41 और चीन का शंघाई कम्पोजिट 1.28 प्रतिशत चढ़ गया।

ये भी पढ़ें: 15 से 20 मई तक यूरोप दौरे पर रहेंगे PM मोदी, आर्थिक और रणनीतिक रिश्तों को मजूबत करना उद्देश्य

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें