Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

October 14, 2024

शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

मुंबई: बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में खरीदारी तथा वैश्विक शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के कारण सोमवार को शुरुआती कारोबार में सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी रही। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 460.38 अंक बढक़र 81,841.74 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 138.80 अंक चढक़र 25,103.05 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में प्रमुख रूप से लार्सन एंड टुब्रो, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी और इन्फोसिस मुनाफे में रहीं। वहीं घाटे में रहने वाली कंपनियों में एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी इंडिया, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज (टीसीएस), एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया और हिन्दुस्तान यूनीलिवर लिमिटेड प्रमुख कंपनियां रहीं।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 4,162.66 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,730.87 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और जापान का निक्की 225 फायदे में रहे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.09 प्रतिशत गिरकर 78.18 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें