Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में तेजी, जानिए Sensex और Nifty के आंकड़े 

February 4, 2025

शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में तेजी, जानिए Sensex और Nifty के आंकड़े 

Stock Market Rises : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मेक्सिको और कनाडा पर शुल्क बढ़ोतरी को लागू करने की प्रक्रिया को एक महीने टालने के बाद एशियाई बाजारों में सुधार के अनुरूप मंगलवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी आई।

इन शेयरों में हुआ नफा नुक्सान-

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 552.6 अंक चढक़र 77,739.34 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 173.15 अंक की बढ़त के साथ 23,534.20 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से इंफोसिस, टाटा मोटर्स, लार्सन एंड टूब्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा स्टील के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई। पावर ग्रिड, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले और एशियन पेंट्स के शेयर नुकसान में रहे।

Stock Market Rises
Stock Market Rises

एशियाई बाजारों के हाल-

एशियाई बाजारों में जापान के निक्की, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और हांगकांग के हैंगसेंग में भी तेजी रही। अमेरिकी बाजार सोमवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75.58 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,958.37 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन से आयात होने वाली वस्तुओं पर कड़े शुल्क लगाने संबंधी एक आदेश पर शनिवार को हस्ताक्षर किए थे। उन्होंने दावा किया था कि ये शुल्क ‘‘अमेरिकियों की सुरक्षा के लिए’’ आवशय़क हैं। हालांकि, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम के साथ अलग-अलग वार्ताओं में ट्रंप ने दोनों देशों पर शुल्क लगाए जाने के फैसले के क्रियान्वयन पर कम से कम एक महीने के लिए रोक लगाने पर सहमति जतायी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें