Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

मजबूत ग्लोबल संकेतों से शेयर बाजार में आयी तेजी, IT और Auto शेयर उछले

August 9, 2024

मजबूत ग्लोबल संकेतों से शेयर बाजार में आयी तेजी, IT और Auto शेयर उछले

मुंबई: अमेरिकी और एशियाई बाजारों में तेजी के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। घरेलू बाजार गुरूवार की गिरावट से उबरे और 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,098.02 अंक बढ़कर 79,984.24 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 270.35 अंक चढ़कर 24,387.35 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध सभी 30 कंपनियों के शेयर मुनाफे में रहे। टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई। एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की-225, चीन का शंघाई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायेद में रहे।

अमेरिकी बाजार गुरूवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.27 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 2,626.73 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

चॉइस ब्रोकिंग का कहना है कि अमेरिका में जॉबलेस क्लेम के आंकड़े में उम्मीद से अधिक कमी आई है। इसका कारण से वैश्विक बाजारों में मजबूती देखी गई है। गैप अप खुलने के बाद निफ्टी के लिए 24,400, 24,450 और 24,500 एक अहम रुकावट का स्तर होंगे। वहीं, 24,150, 24,100 और 24,000 अहम सपोर्ट लेवल है। इससे गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार गिरकर बंद हुए थे। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 581 अंक या 0.73 प्रतिशत गिरकर 78,886 और निफ्टी 180 अंक या 0.74 प्रतिशत फिसलकर 24,117 पर बंद हुआ।

ये भी पढ़ें: क्या है राज्यसभा का सियासी गणित, किस पार्टी के पास कितनी सीटें? जानें सबसे अधिक नंबर किसके पास

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें