Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजार आई में तेजी… Sensex और Nifty में आया उछाल, फायदे में रहे निवेशक 

April 15, 2025

शेयर बाजार आई में तेजी… Sensex और Nifty में आया उछाल, फायदे में रहे निवेशक 
मुंबई: वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के चलते मंगलवार को शुरुआती सत्र में सेंसेक्स और निफ्टी में वृद्धि देखी गई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा स्मार्टफोन, कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों पर शुल्क में अस्थायी छूट देने के निर्णय ने निवेशकों के मनोबल को मजबूत किया।
इन कंपनियों को हुआ नफा- नुक्सान
बीएसई सेंसेक्स ने शुरुआती कारोबार में 1,750.37 अंकों की वृद्धि के साथ 76,907.63 अंक पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 539.8 अंकों की बढ़त के साथ 23,368.35 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में टाटा मोटर्स के शेयरों में पांच प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। लार्सन एंड टूब्रो, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयरों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।
वहीं, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, नेस्ले और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की 225, चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहे। इसके अलावा, अमेरिकी बाजार भी सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।
आंबेडकर जयंती पर बंद रहे बाजार 
आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को शेयर बाजार बंद रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.09 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 64.94 डॉलर प्रति बैरल पर स्थिर रही। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाली की स्थिति में थे, जिन्होंने कुल मिलाकर 2,519.03 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें