Site icon Dainik Savera Times

बैंक शेयरों में खरीदारी से शेयर बाजार में मजबूती, जानिए Sensex और Nifty के हाल

 

मुंबई: विदेशी कोषों की आवक जारी रहने और एचडीएफसी बैंक तथा आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में खरीदारी के चलते मंगलवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांको में तेजी रही। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 376.38 अंक चढक़र 73,879.02 पर पहुंच गया।निफ्टी 85.55 अंक बढक़र 22,418.20 पर था।

सेंसेक्स की कंपनियों में टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, लार्सन एंड टुब्रो और भारती एयरटेल में उल्लेखनीय बढ़त हुई। दूसरी ओर आईटीसी, नेस्ले, जेएसडब्ल्यू स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी और टाटा स्टील में गिरावट हुई। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 4,212.76 करोड़ रुपये शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.35 प्रतिशत बढक़र 82.50 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

ये भी पढ़ें: ईरान ने फिर अमेरिका को भेजा शांति वार्ता प्रस्ताव, डोनाल्ड ट्रंप बोले- स्वीकार करना संभव नहीं

Exit mobile version