Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

आरबीआई के आर्थिक विकास अनुमान बढ़ाने से शेयर बाजार झूमा

December 8, 2023

आरबीआई के आर्थिक विकास अनुमान बढ़ाने से शेयर बाजार झूमा

मुंबई: रिजर्व बैंक (आरबीआई) के चालू वित्त वर्ष के आर्थिक विकास अनुमान को 6.5 प्रतिशत से बढ़ाकर सात प्रतिशत करने के साथ ही महंगाई पर लगाम लगाए रखने के लिए नीतिगत दरों को एक बार फिर से यथावत रखने के निर्णय से उत्साहित निवेशकों की वित्तीय सेवाएं, बैंकिंग, आईटी और टेक समेत नौ समूहों में हुई लिवाली से आज शेयर बाजार झूम उठा। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 303.91अंक की तेजी के साथ 69825.60 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 68.25 अंक चढ़कर 20969.40 अंक हो गया।

हालांकि दिग्गज कंपनियों के उलट मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली हुई, जिसका दबाव बाजार पर रहा। बीएसई का मिडकैप 0.16 प्रतिशत उतरकर 35,290.91 अंक और स्मॉलकैप 0.44 प्रतिशत की गिरावट लेकर 41,104.37 अंक पर रहा। इस दौरान बीएसई में कुल 3880 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1749 में लिवाली जबकि 2002 में बिकवाली हुई वहीं 129 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 23 कंपनियां हरे जबकि शेष 27 लाल निशान पर रही।

ये भी पढ़ें: बंगाल में BJP की जीत से खत्म हुआ ममता राज, तमिलनाडु में विजय का जलवा…केरल में कांग्रेस की वापसी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें