Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजार में आयी तेजी, Sensex और Nifty में दिखी हल्की बढ़त, जानें आज के Updates

July 8, 2025

शेयर बाजार में आयी तेजी, Sensex और Nifty में दिखी हल्की बढ़त, जानें आज के Updates

Stock Market Today: घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को उतार-चढ़ाव के बीच मामूली बढ़त दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी, शुरुआती गिरावट से उबरते हुए हरे निशान में कारोबार करते देखे गए। विशेषज्ञों का कहना है कि एशियाई बाजारों में मजबूती और विदेशी पूंजी प्रवाह ने बाजार को सहारा दिया।

दिन की शुरुआत में सेंसेक्स 121.55 अंकों की गिरावट के साथ 83,320.95 पर और निफ्टी 37.15 अंक फिसलकर 25,424.15 अंक पर खुला था। हालांकि जल्द ही बाजार में सुधार देखने को मिला और सेंसेक्स 86.13 अंकों की बढ़त के साथ 83,526.55 पर पहुंच गया, वहीं निफ्टी भी 19.75 अंक चढ़कर 25,481.05 पर कारोबार करता दिखा।

-इन शेयरों में रही मजबूती और कमजोरी

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से कोटक महिंद्रा बैंक, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी और अदाणी पोर्ट्स के शेयरों में तेजी रही। दूसरी ओर, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, एचसीएल टेक और ट्रेंट के शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

Stock Market Today
Stock Market Today

-विदेशी और घरेलू निवेशकों का भरोसा

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 321.16 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने भी बाजार में भरोसा जताते हुए 1,853.39 करोड़ रुपये की खरीदारी की।

-वैश्विक संकेत

एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख देखने को मिला। जापान का निक्की 225, चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे। हालांकि, अमेरिकी बाजार सोमवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए।

-कच्चे तेल की कीमतों में नरमी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमतों में गिरावट रही और यह 0.36 प्रतिशत कमजोर होकर 69.33 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें