नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार 8 जनवरी को कारोबार की शुरुआत नकारात्मक रही। प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 दोनों लाल निशान पर खुले और निवेशकों की धारणा में सतर्कता दिखाई दी।

सेंसेक्स और निफ्टी की स्थिति
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 183.12 अंक या 0.22% की गिरावट के साथ 84,778.02 अंक पर खुला। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 34.25 अंक या 0.13% फिसलकर 26,106.50 के स्तर पर ओपन हुआ। सुबह 9:28 बजे तक, सेंसेक्स 199 अंक की गिरावट के साथ 84,761 अंक पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी 50 43 अंक टूटकर 26,135 के स्तर पर ट्रेड कर रही थी।
ये भी पढ़ें: नहीं रहे मशहूर इकोलॉजिस्ट माधव गाडगिल, 83 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
आज के टॉप गेनर और लूजर
टॉप गेनर: अडानी पोर्ट, बजाज फाइनेंस, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक
टॉप लूजर: टीसीएस, एशियन पेंट, मारुति, रिलायंस
पिछले दिन का अवलोकन (7 जनवरी)
बुधवार को भी बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 102.20 अंक या 0.12% गिरकर 84,961.14 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 37.95 अंक टूटकर 26,140.75 के स्तर पर रहा। बीएसई बास्केट में टाइटन, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, सन फॉर्मा और आईसीआईसीआई बैंक लाभ में रहे। वहीं पावरग्रिड, मारुति, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील और एशियन पेंट सबसे अधिक नुकसान में रहे।
निफ्टी 100, निफ्टी बैंक, निफ्टी ऑटो और निफ्टी एफएमसीजी सेक्टर में कमजोरी देखने को मिली, जबकि निफ्टी आईटी, निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में तेजी रही। बुधवार को बीएसई बास्केट के 12 शेयर हरे निशान पर बंद हुए और 18 शेयरों में गिरावट रही।
ये भी पढ़ें: Union Budget 2026: 1 फरवरी को आ रहा है इस साल का बजट, कैबिनेट कमेटी ने दी जानकारी
निवेशक ध्यान दें
यह जानकारी केवल सामान्य सूचना के लिए साझा की जा रही है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ आता है। निवेश करने से पहले वित्तीय सलाहकार से परामर्श लेना आवश्यक है।