Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Stock Market Update: भारत-अमेरिका ट्रेड डील से शेयर बाजार में तूफानी तेजी, जानें Sensex-Nifty के हाल

February 3, 2026

Stock Market Update: भारत-अमेरिका ट्रेड डील से शेयर बाजार में तूफानी तेजी, जानें Sensex-Nifty के हाल

नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच नए ट्रेड एग्रीमेंट की घोषणा ने मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त जोश भर दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ में कटौती के ऐलान के बाद घरेलू बाजारों ने लंबी छलांग लगाई और निवेशकों की संपत्ति में भारी इजाफा हुआ।

बीएसई का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स करीब 3657 अंकों (4.48%) की मजबूती के साथ 85,323.20 के स्तर पर खुला। वहीं, एनएसई का निफ्टी 50 भी 1219.65 अंक (4.86%) चढ़कर 26,308.05 पर कारोबार की शुरुआत करता दिखा। गौरतलब है कि इससे ठीक पहले 1 फरवरी को बजट के दिन बाजार में तेज गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन ट्रेड डील की खबर ने पूरा माहौल पलट दिया।

Stock Market Update
Stock Market Update

सेंसेक्स और निफ्टी के सभी शेयर हरे निशान में

मंगलवार की ट्रेडिंग की शुरुआत में बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली।

सेंसेक्स की सभी 30 कंपनियों

निफ्टी 50 की सभी 50 कंपनियों

के शेयर बढ़त के साथ खुले, जो बाजार में मजबूत पॉजिटिव सेंटिमेंट को दर्शाता है।

अडाणी पोर्ट्स टॉप गेनर, HUL सबसे पीछे

सेंसेक्स के शेयरों में सबसे शानदार प्रदर्शन अडाणी पोर्ट्स का रहा, जिसके शेयर करीब 7.16% उछल गए। इसके अलावा:

एटरनल: 7.10%

बजाज फाइनेंस: 6.55%

इंफोसिस: 4.43%

इंडिगो: 4.29%

रिलायंस इंडस्ट्रीज: 3.88%

मारुति सुजुकी: 3.63%

बजाज फिनसर्व: 3.50%

एसबीआई: 3.21%

एलएंडटी: 3.20%

सन फार्मा: 3.19%

एचडीएफसी बैंक: 3.07%

वहीं दूसरी ओर, हिंदुस्तान यूनिलीवर का शेयर सबसे कम तेजी के साथ करीब 0.70% ऊपर रहा।

टैरिफ कटौती बनी तेजी की बड़ी वजह

बाजार में इस जबरदस्त उछाल की सबसे बड़ी वजह भारत-अमेरिका ट्रेड डील रही। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि भारतीय उत्पादों पर लगाया गया टैरिफ अब 25% से घटाकर 18% कर दिया गया है।

इसके साथ ही व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने संकेत दिए कि भारत पर रूसी तेल खरीद को लेकर लगाया गया 25% अतिरिक्त टैरिफ भी हटाया जा सकता है, बशर्ते भारत रूस से कच्चे तेल की खरीद को पूरी तरह बंद करे।

ये भी पढ़ें: Gold- Silver Price: भारी गिरावट के बाद सोना-चांदी की कीमतों में बढ़त, जानें आज के Latest Rate

निवेशकों की लौटी मुस्कान

ट्रेड डील की खबर से बाजार में भरोसा लौटा है और निवेशकों ने आक्रामक खरीदारी की। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि वैश्विक संकेत सकारात्मक बने रहते हैं, तो आने वाले दिनों में बाजार की मजबूती बरकरार रह सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें