Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजार में हल्की बढ़त…Sensex-Nifty में भी मजबूती, जानिए किन स्टॉक्स में रही हलचल

September 16, 2025

शेयर बाजार में हल्की बढ़त…Sensex-Nifty में भी मजबूती, जानिए किन स्टॉक्स में रही हलचल

नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार ने वैश्विक संकेतों के बीच मंगलवार को मिश्रित रुख के साथ कारोबारी सत्र की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में हल्की बढ़त देखने को मिली और यह 81,800 के स्तर को पार कर गया। वहीं, एनएसई निफ्टी भी मामूली तेजी के साथ हरे निशान में नजर आया।

सुबह 9:17 बजे सेंसेक्स 34 अंकों की मजबूती के साथ 81,819.83 पर ट्रेड कर रहा था, जबकि निफ्टी 8.65 अंकों की बढ़त के साथ 25,077.85 के स्तर पर पहुंच गया।

कौन से स्टॉक्स रहे फायदे में?

आज के प्रमुख गेनर्स में कोटक महिंद्रा बैंक, एलएंडटी, एक्सिस बैंक, हीरो मोटोकॉर्प और बजाज फिनसर्व शामिल हैं। इन शेयरों में अच्छी खरीदारी देखी गई और इन्होंने निफ्टी को सपोर्ट किया।

वहीं दूसरी ओर, टाइटन कंपनी, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एशियन पेंट्स, टाटा कंज्यूमर और जियो फाइनेंशियल जैसे शेयर दबाव में नजर आए और इनमें गिरावट दर्ज की गई।

Stock Market Update
Stock Market Update

सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों का हाल

सेंसेक्स की टॉप गेनर कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा,कोटक महिंद्रा, बैंकएक्सिस बैंक, लार्सन एंड टुब्रो (L&T), अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, शामिल हैं। वहीं, टाइटन, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) जैसे दिग्गज शेयरों में कमजोरी देखने को मिली।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तेजी

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में लगभग 0.3% की मजबूती देखने को मिली, जो बाजार की ब्रॉड-बेस्ड मजबूती को दर्शाता है। इसके अलावा, सभी प्रमुख सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं, जो बाजार की व्यापक सकारात्मकता की ओर इशारा करता है।

एफआईआई का मूड नकारात्मक

शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की ओर से बिकवाली का सिलसिला जारी है। एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने कुल 1,268.59 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

एशियाई बाजारों का हाल: मिले-जुले संकेत

अमेरिका में फेडरल रिज़र्व द्वारा ब्याज दरों में संभावित कटौती की खबर के बाद एशियाई शेयर बाजारों में भी हलचल देखने को मिली।

जापान का निक्केई 225 छुट्टी के बाद जब खुला तो उसमें जोरदार उछाल आया और यह 0.3% की बढ़त के साथ 44,904.13 पर पहुंच गया। यह 45,000 के ऐतिहासिक स्तर के करीब है।

ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 भी 0.2% की बढ़त के साथ 8,871.30 पर बंद हुआ।

दक्षिण कोरिया का कोस्पी (Kospi) 1.1% की मजबूती के साथ 3,446.13 तक पहुंचा।

गिरावट वाले एशियाई बाजार:

हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.2% की गिरावट के साथ 26,384.95 पर रहा।

चीन का शंघाई कंपोज़िट इंडेक्स 0.4% टूटकर 3,846.61 पर बंद हुआ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें