Site icon Dainik Savera Times

शुरूआती कारोबार के शेयर बाजारों में तेजी जारी, जानिए Sensex और Nifty के हाल

 

मुंबई: स्थानीय शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही और बीएसई सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 242 अंक लाभ में रहा। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 242.49 अंक चढक़र 73,980.94 अंक पर रहा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 63 अंक की बढ़त के साथ 22,431 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स शेयरों में टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, नेस्ले, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स और एचडीएफसी बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में इंडसइंड बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाइटन और आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.02 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 88.44 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बड़ा हादसा, क्रूज डूबने से 9 लोगों की हुई मौत

Exit mobile version