Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में गिरावट जारी, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

November 5, 2024

शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में गिरावट जारी, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

Stock Markets Fall : विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और निवेशकों की सतर्क धारणा के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 326.58 अंक की गिरावट के साथ 78,455.66 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 86.7 अंक फिसलकर 23,908.65 अंक पर रहा।

Stock Markets Fall
Stock Markets Fall

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से अदाणी पोर्ट्स, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड और हिन्दुस्तान यूनिलीवर के शेयर में सबसे अधिक गिरावट आई। वहीं जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, मारुति और सन फार्मा के शेयरों में तेजी रही। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहा।अमेरिकी बाजार सोमवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75.17 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,329.79 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें