Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में आई तेजी, जानिए क्या है Sensex और Nifty के हाल 

December 11, 2024

शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में आई तेजी, जानिए क्या है Sensex और Nifty के हाल 

Stock Markets Gained : घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 55.04 अंक या 0.04 प्रतिशत चढक़र 81,565.09 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 30.40 अंक या 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,640.45 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मास्युटिकल, एशियन पेंट्स, मारुति, इंफोसिस और टाटा मोटर्स के शेयर लाभ में रहे। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, टाइटन और एचडीएफसी बैंक के शेयरों को नुकसान हुआ।

Stock Markets Gained

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग तथा चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे, जबकि जापान का निक्की नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार मंगलवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72.58 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,285.96 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें