Site icon Dainik Savera Times

शुरुआती कारोबार के अमेरिकी बाजारों में मजबूती, जानिए Sensex और Nifty के हाल

 

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की तरफ से सक्रियता दिखाने से भी स्थानीय बाजार में मजबूती की धारणा को बल मिला। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 373.12 अंक उछलकर 72,559.21 पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 123.9 अंक चढक़र 22,053.30 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), एक्सिस बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, टाइटन, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, सन फार्मा और रिलायंस इंडस्ट्रीज प्रमुख रूप से लाभ में रहीं। दूसरी तरफ एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इन्फोसिस, पावर ग्रिड, विप्रो, टेक महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक पिछड़ गए।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कंपोजिट सकारात्मक रुख के साथ कारोबार कर रहे थे जबकि जापान के निक्की और हांगकांग के हैंगसेंग में गिरावट का रुख देखा गया। मंगलवार को अमेरिकी बाजारों में बढ़त दर्ज की गई थी।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, एफआईआई ने मंगलवार को 92.52 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की। मंगलवार को सेंसेक्स 454.67 अंक चढक़र 72,186.09 अंक और निफ्टी 157.70 अंक बढक़र 21,929.40 अंक पर पहुंच गया था। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.20 प्रतिशत चढक़र 78.75 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

ये भी पढ़ें: 15 से 20 मई तक यूरोप दौरे पर रहेंगे PM मोदी, आर्थिक और रणनीतिक रिश्तों को मजूबत करना उद्देश्य

Exit mobile version