Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सन मोबिलिटी स्विगी के 15,000 से अधिक ई-बाइक बेड़े को देगी चाíजंग की सुविधा 

September 6, 2023

सन मोबिलिटी स्विगी के 15,000 से अधिक ई-बाइक बेड़े को देगी चाíजंग की सुविधा 
नयी दिल्ली:  ऑनलाइन ऑर्डर लेकर खाना पहुंचाने वाले मंच स्विगी ने मंगलवार को कहा कि उसने सन मोबिलिटी के साथ एक समझौता किया है। इसके तहत अगले 12 महीनों में सन मोबिलिटी स्विगी को 15,000 से अधिक ई-बाइक बेड़े को चाíजंग की सुविधा देगी।एक बयान के मुताबिक इस पहल से स्विगी हर साल 20,000 टन कार्बन उत्सजर्न को कम कर सकेगी। बयान में आगे कहा गया कि इस साझेदारी के जरिये स्विगी के ई-बाइक बेड़े को सन मोबिलिटी की अत्याधुनिक बैटरी अदला-बदली तकनीक और बैटरी अदला-बदली स्टेशनों की सुविधा मिलेगी।
कंपनी ने कहा कि इससे उन्हें वाहन चलाने की लागत में 40 प्रतिशत तक की बचत होगी, जिसका उनकी कमाई पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। यह कदम स्विगी के 2025 तक इलेक्ट्रिक वाहनों के जरिये प्रतिदिन आठ लाख किलोमीटर की दूरी तय करने की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें