Site icon Dainik Savera Times

Google में छंटनी के बीच सुंदर पिचाई ने 2022 में 226 Million डॉलर कमाए

सैन फ्रांसिस्को: गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट में नौकरियों में कटौती के बीच इसके सीईओ सुंदर पिचाई को 2022 में करीब 22.6 करोड़ डॉलर का भारी भरकम वेतन मिला। यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) के साथ टेक दिग्गज की फाइलिंग के अनुसार, पिचाई की कमाई में लगभग 218 मिलियन डॉलर के स्टॉक अवार्ड शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिचाई का वेतन पिछले तीन सालों से 20 लाख डॉलर पर स्थिर बना हुआ है। 20 जनवरी को गूगल के सीईओ ने कर्मचारियों को लिखे एक पत्र में पुष्टि की कि वैश्विक स्तर पर लगभग 12,000 लोगों की छंटनी की जाएगी, जो कुल कार्यबल का 6 प्रतिशत से अधिक है।

छंटनी के बीच, तकनीकी दिग्गज गूगल ने अपने मौजूदा कर्मचारियों के लिए मुफ्त स्नैक्स समेत अनेक स्तरों पर कटौत कर रहा है। कंपनी की रसोई इन दिनों में बंद कर दी गई है। एक इंटरनल मेमो के मुताबिक, कंपनी ने लैपटॉप जैसे पर्सनल इक्विपमेंट पर खर्च भी बंद कर दिया है। टेक दिग्गज गूगल ने भी अपने कर्मचारियों को एक ईमेल के माध्यम से सूचित किया कि पिछले साल की तुलना में इस साल कम कर्मचारियों को पदोन्नत किया जाएगा। गूगल इंडिया ने 400 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया और कुछ प्रभावित कर्मचारियों ने अपनी पीड़ा को साझा करने के लिए लिंक्डइन का सहारा लिया।

ये भी पढ़ें : Milk Price Hike: इस राज्य में 4 रुपये बढ़ा दूध का दाम, जानें कितने में मिलेगा 1 लीटर

Exit mobile version