Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर में लगातार वर्षा के बाद खिली धूप

April 8, 2023

जम्मू-कश्मीर में लगातार वर्षा के बाद खिली धूप

श्रीनगर: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में कई दिनों से लगातार वर्षा के बाद शनिवार सुबह खिली हुई धूप के दर्शन हुए। अगले 24 घंटों तक ऐसा ही मौसम बने रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है। मौसम विभाग ने बताया कि यहां 10 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। जम्मू-कश्मीर में रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की गयी लेकिन यह सामान्य से नीचे रहा।

मौसम एजेंसी ने बताया कि अनंतनाग जिले में स्थित पर्यटन स्थल पहलगाम का शुक्रवार रात तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था, जबकि श्रीनगर में कल रात न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री, गुलमर्ग में 01 डिग्री और कुपवाड़ा में 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि जम्मू में शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री, बनिहाल में 9.4 डिग्री, कटरा में 13.6 डिग्री और भद्रवाह में 05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख, लेह और कारगिल में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस और 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें: मेरठ रोड पर हादसा : ट्रॉले की चपेट में बाइक सवार दंपती की मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें