Site icon Dainik Savera Times

Suzlon को Juniper Green Energy से 69.3 MW की पवन ऊर्जा परियोजना का ठेका मिला

नयी दिल्ली: नवीकरणीय ऊर्जा समाधान कंपनी सुजलॉन को जुनिपर ग्रीन एनर्जी से 69.3 मेगावॉट की पवन ऊर्जा परियोजना का ठेका मिला है। कंपनी के मंगलवार को बयान में कहा कि यह परियोजना गुजरात के सुरेंद्र नगर जिले में स्थित है और इसके 2024 में चालू होने की उम्मीद है। बयान के अनुसार, ‘‘सुजलॉन समूह ने आज जुनिपर ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड से 69.3 मेगावॉट पवन ऊर्जा परियोजना के विकास के लिए तीन मेगावॉट उत्पाद श्रृंखला का दूसरा ऑर्डर हासिल किया है।’’ हालांकि, कंपनी ने इस ठेके की राशि का खुलासा नहीं किया है।

सुजलॉन समूह के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) जे पी चलसानी ने कहा, ‘‘हमें जुनिपर ग्रीन एनर्जी से पहले ऑर्डर और तीन मेगावॉट श्रृंखला के दूसरे ऑर्डर की घोषणा करते हुए काफी खुशी हो रही है।’’ सुजलॉन हाइब्रिड लैटिस ट्यूबलर (एचएलटी) टावर के साथ 3.15 मेगावॉट की रेटेड क्षमता वाले 22 पवन टर्बाइन जनरेटर (डब्ल्यूटीजी) स्थापित करेगी। करार के तहत सुजलॉन पवन टर्बाइन (उपकरणों की आपूर्ति) की आपूर्ति करेगी और परियोजना का निर्माण और उसे चालू करने का काम करेगी। परियोजना चालू होने के बाद सुजलॉन इसका रखरखाव भी करेगी।

ये भी पढ़ें : राशिफल 4 मई 2026: इन 3 राशियों के लिए आज का दिन भारी, सेहत और खर्चों का रखें विशेष ध्यान

Exit mobile version