Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुजलॉन समूह को इंटीग्रम एनर्जी इंफ्रास्ट्रर से 31.5 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना का मिला ठेका

August 24, 2023

सुजलॉन समूह को इंटीग्रम एनर्जी इंफ्रास्ट्रर से 31.5 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना का मिला ठेका
नयी दिल्ली: अक्षय ऊर्जा समाधान प्रदाता सुजलॉन समूह को इंटीग्रम एनर्जी इंफ्रास्ट्रर से 31.5 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना का ठेका मिला है।हालांकि, कंपनी ने सौदे के मूल्य का खुलासा नहीं किया है।कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, ‘‘ सुजलॉन समूह इंटीग्रम एनर्जी इंफ्रास्ट्रर प्राइवेट लिमिटेड से 31.5 मेगावाट पवन ऊर्जा परियोजना का ठेका मिलने की आज घोषणा करता है।’’  इस परियोजना के मई 2024 में शुरू होने की उम्मीद है। सुजलॉन समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जे. पी. चालासानी ने कहा , ‘‘ हमें इंटीग्रम एनर्जी इंफ्रास्ट्रर से दूसरा ठेका मिलने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। इस परियोजना से उत्पन्न बिजली का उपयोग ‘कैप्टिव’ खपत के लिए किया जाएगा, जिससे भारत में नवीकरणीय ऊर्जा की गहरी पैठ बनेगी।’’
इंटीग्रम एनर्जी इंफ्रास्ट्रर के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी आनंद लोहती ने कहा कि सुजलॉन के ‘मेड-इन-इंडिया’ (भारत निíमत) उत्पाद ‘‘आत्मनिर्भर भारत’’ का समर्थन करने की उनकी कंपनी की विचारधारा से मेल खाते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें