Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

6 नवंबर को खुलेगा स्विगी का आईपीओ, निवेश के लिए पैसों का कर ले इंतजाम

October 31, 2024

6 नवंबर को खुलेगा स्विगी का आईपीओ, निवेश के लिए पैसों का कर ले इंतजाम

अहमदाबाद: स्विगी लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) छह नवंबर को खुलेगा।

कंपनी की ओर से गुरूवार को यहां जारी बयान के अनुसार कंपनी बुधवार, छह नवंबर को अपना आईपीओ खोलने का प्रस्ताव करती है। बोली/ऑफ़र बंद होने की तिथि शुक्रवार, आठ नवंबर होगी। एंकर निवेशक बोली तिथि बोली/ऑफ़र खुलने की तिथि से एक कार्य दिवस पहले अर्थात मंगलवार, पांच नवंबर है। ऑफर का प्राइस बैंड 371 प्रति इक्विटी शेयर से लेकर 390 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। न्यूनतम 38 इक्विटी शेयरों और उसके बाद 38 इक्विटी शेयरों के गुणकों में बोलियाँ लगाई जा सकती हैं।

ये भी पढ़ें: इस कॉलेज ने एक साथ 30 छात्रों को किया सस्पेंड, छात्र संघ ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें