Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

2030 तक सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतों को 50 प्रतिशत तक कम करने का लक्ष्य : Nitin Gadkari

January 16, 2024

2030 तक सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतों को 50 प्रतिशत तक कम करने का लक्ष्य : Nitin Gadkari

नई दिल्लीः केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सड़क सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और 2030 तक सड़क दुर्घटना से होने वाली मौतों को 50 प्रतिशत तक कम करने का लक्ष्य है। सड़क सुरक्षा पर सीआईआई राष्ट्रीय सम्मेलन – भारतीय सड़कें एटदीरेट 2030 – सुरक्षा के मापदंड को और ऊंचा करते हुए को संबोधित करते हुए, गडकरी ने कहा कि सड़क सुरक्षा के 4ई – अभियांत्रिक (सड़क और वाहन अभियांत्रिक) – प्रवर्तन – शिक्षा और आपातकालीन चिकित्सा सेवा को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करने के साथ-साथ सामाजिक व्यवहार में बदलाव लाना बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाना के लिए सभी हितधारकों के सहयोग पर बल दिया।

गडकरी ने कहा कि सड़क दुर्घटना 2022 पर नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, 4.6 लाख सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं, इनमें 1.68 लाख लोगों की मौतें हुई हैं और 4 लाख लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं होती हैं और 19 मौतें होती हैं।उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है तथा सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिसके परिणामस्वरूप सकल घरेलू उत्पाद को 3.14 प्रतिशत की सामाजिक-आर्थिक हानि हुई है। गडकरी ने कहा कि 60 प्रतिशत मौतें 18 से 35 वर्ष के युवा वर्ग में होती हैं। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में हुई मृत्यु से एक परिवार में कमाने वाले का नुकसान, नियोक्ता के लिए पेशेवर नुकसान और अर्थव्यवस्था के लिए समग्र क्षति है।

 

ये भी पढ़ें: इस दिन है साल की सबसे बड़ी एकादशी, जानें तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें