Site icon Dainik Savera Times

‘Tata Motors’ का एकीकृत शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 3,300.65 करोड़ रुपए

नई दिल्ली: टाटा मोटर्स का 30 जून, 2023 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ बढक़र 3,300.65 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। कंपनी को पिछले साल की इसी अवधि में 4,950.97 करोड़ रुप का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ था। कंपनी ने बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी एकीकृत परिचालन आय 1,01,528.49 करोड़ रुपए रही, जो एक साल पहले इसी अवधि में 71,227.76 करोड़ रुपए थी। टाटा मोटर्स ने बताया कि इस दौरान उसका कुल खर्च 98,266.93 करोड़ रुपए रहा, जो एक साल पहले समान तिमाही में 77,783.69 करोड़ रुपए था।

ये भी पढ़ें : हरियाणा CM नायब सैनी का आज लुधियाना दौरा: BJP कार्यकर्ताओं संग करेंगे अहम बैठक

Exit mobile version