Site icon Dainik Savera Times

Tata Motors, ICICI Bank partner, यात्री इलेक्ट्रिक वाहनों के डीलरों को मिलेगा वित्त पोषण

नई दिल्ली: टाटा मोटर्स ने बिजली से चलने वाले अपने यात्री वाहनों के अधिकृत डीलरों को वित्तीय समाधान की पेशकश के लिए आईसीआईसीआई बैंक के साथ साझेदारी की है। टाटा मोटर्स ने सोमवार को एक बयान में बताया कि इस साझेदारी के तहत आईसीआईसीआई बैंक डीजल और पेट्रोल मॉडल के लिए बैंक की ओर से दिए जाने वाले कर्ज के अतिरिक्त यात्री ईवी के अधिकृत डीलरों को बचे हुए माल के एवज में वित्त पोषण की पेशकश करेगा।

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हिकल लिमिटेड और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्र ने कहा, ‘‘हमें भरोसा है कि इस साझेदारी के जरिए हम इलेक्ट्रिक वाहनों तक पहुंच को अधिक सुगम तथा इनकी खरीद प्रक्रिया को ग्राहकों के लिए आसान तथा अच्छा अनुभव देने वाली बना सकेंगे।’’ ​ कंपनी ने कहा कि इस साझेदारी से इलेक्ट्रिक वाहनों के डीलर लचीली पुनर्भुगतान अवधि का लाभ उठा सकेंगे। आईसीआईसीआई बैंक के कार्यकारी निदेशक राकेश झा ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग बहुत तेजी से बढ़ रहा है और उपभोक्ताओं के बीच पर्यावरण अनुकूल इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग भी बढ़ रही है।
​

ये भी पढ़ें: CJP के हक में दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के खिलाफ याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार

Exit mobile version