Site icon Dainik Savera Times

Tata Motors अगले महीने बढ़ाएगी यात्री Vehicles के दाम

नयी दिल्ली: टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को कहा कि लागत में हुई बढ़ोतरी के भार को कुछ कम करने के उद्देश्य से वह अपने यात्री वाहनों के दाम एक मई से बढ़ाएगी। टाटा मोटर्स ने एक बयान में कहा कि भिन्न मॉडल और संस्करण के लिए मूल्य वृद्धि अलग-अलग होगी। कीमत में औसतत वृद्धि 0.6 प्रतिशत रहेगी। इससे पहले कंपनी ने फरवरी में भी यात्री वाहनों के दाम बढ़ाए थे। कंपनी ने कहा, ‘‘नियामकीय बदलाव के कारण लागत बढ़ने और कुल निर्माण लागत बढ़ने का ज्यादातर भार कंपनी ने अपने पर लिया है लेकिन इस वृद्धि के जरिए कुछ भार उपभेक्ताओं पर डालना पड़ रहा है।’’ कंपनी ने इस साल फरवरी में यात्री वाहनों के दाम में औसतन 1.2 प्रतिशत की वृद्धि की थी।

ये भी पढ़ें : ‘इंसाफ मिलने तक कोई नेता घर न आए’… नसरपुर केस में पीड़िता के पिता की अपील; आरोपी को फांसी की मांग

Exit mobile version