Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Tata Power Rene wable Energy, Bank of Baroda ने ‘रूफटॉप’ सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता 

February 6, 2025

Tata Power Rene wable Energy, Bank of Baroda ने ‘रूफटॉप’ सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता 
नई दिल्ली: टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (टीपीआरईएल) ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत आवासीय ‘रूफटॉप’ सौर परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ साझेदारी की बृहस्पतिवार को घोषणा की। टीपीआरईएल ने बयान में कहा, दोनों संस्थाओं ने एक समझौता ज्ञपन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
इसके तहत आवेदक ‘फिक्स्ड’ और ‘फ्लोटिंग दोनों दरों के विकल्पों के साथ सात प्रतिशत प्रति वर्ष से शुरू होने वाली ब्याज दर पर छह लाख रुपये तक की ऋण राशि प्राप्त कर सकते हैं। ‘प्रधानमंत्री – सूर्य घर: मुफ्त बिजली’ योजना दुनिया की सबसे बड़ी घरेलू ‘रूफटॉप’ सौर पहल है, जो मार्च 2027 तक एक करोड़ मकानों को सौर ऊर्जा की आपूर्ति करने के साहसिक लक्षय़ के साथ भारत के ऊर्जा परिदृशय को बदल रही है।
टीपीआरईएल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक (एमडी) दीपेश नंदा ने कहा, ‘‘ बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ यह रणनीतिक सहयोग भारत के हर घर तक स्वच्छ ऊर्जा समाधान पहुंचाने के हमारे लक्षय़ में एक महत्वपूर्ण कदम है। किफायती और सुविधाजनक वित्तपोषण विकल्पों की पेशकश कर हम आवासीय ग्राहकों को आसानी से ‘रूफटॉप’ सौर प्रौद्योगिकी अपनाने में सक्षम बना रहे हैं।
 बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्यकारी निदेशक ललित त्यागी ने कहा, ‘हम अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में अपनी भागीदारी बढ़ाने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध हैं, जो कि सरकार के सतत स्नेतों के जरिये बिजली उत्पादन को अधिकतम करने के दृष्टिकोण के अनुरूप है। हम भारत के अक्षय ऊर्जा परिदृशय़ में प्रमुख टाटा पावर रिन्यूएबल के साथ अपनी साझेदारी को और मजबूत करने की उम्मीद करते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें